सुरक्षा से जुड़ी खामियों की 8 घटनाओं के बाद स्पाइसजेट को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

बीते 18 दिनों में सुरक्षा से जुड़ी खामियों की 8 घटनाएं सामने आने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कंपनी को इसका जवाब 3 हफ्ते के भीतर देना होगा। नोटिस के अनुसार, स्पाइसजेट 'सुरक्षित, कुशल और विश्वसनीय हवाई सेवाएं स्थापित करने में विफल रही है'।

Load More