सुरक्षाकर्मियों की वजह से मैंने अपना कुत्ता खो दिया: पुलिस को लिखे पत्र में हाईकोर्ट के जज
हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट से कलकत्ता हाईकोर्ट में स्थानांतरित हुए जज गौरांग कंठ का एक पत्र सामने आया है जिसमें वह अपने आवास पर तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाहियों के निलंबन की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक, कई बार दरवाज़ा बंद रखने को कहने पर भी सुरक्षाकर्मियों ने ध्यान नहीं दिया जिसके चलते उन्होंने अपना कुत्ता खो दिया।