सुरक्षाबलों का सम्मान करता हूं: सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान की आलोचना होने पर दिग्विजय
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए अपने बयान की आलोचना होने के बाद मंगलवार को कहा, "मैं सुरक्षाबलों का बहुत सम्मान करता हूं।" दरअसल, दिग्विजय ने कहा था कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की बात करती है पर सबूत नहीं देती। वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिग्विजय के बयान को उनका व्यक्तिगत विचार बताया था।