सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लश्कर के 3 आतंकियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले के पाहू इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मार गिराए। इनमें से एक की पहचान लश्कर के टॉप कमांडर अरिफ हज़ार के रूप में हुई है। खबरों के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने पाहू में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।