सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 7 लोग गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादी और आतंकी मददगार होने के आरोप में एक महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।