सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लश्कर के दो आतंकी मार गिराए
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया है कि अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। गौरतलब है, पिछले हफ्ते शोपियां में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया था। इन 4 आतंकियों में से एक आतंकी लश्कर-ए-तैयबा जबकि 3 आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे।