सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश के 2 आतंकियों को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि पुलवामा के गुंडीपोरा इलाके में हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक आतंकी ने शहीद कॉन्स्टेबल रियाज़ अहमद की हत्या की थी। बकौल पुलिस, इन आतंकवादियों के पास से ए.के. सीरीज़ की 2 राइफल बरामद की गई हैं।