सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 4 आतंकी मार गिराए
शोपियां (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, द्रच इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी मारे गए जबकि मूलू इलाके में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी मारा गया है। बकौल पुलिस, द्रच में मारे गए दो आतंकी 2 अक्टूबर को हुई पुलिसकर्मी जावेद डार की हत्या में शामिल थे।