सुरक्षित हूं: बांद्रा में अपने अपार्टमेंट की हाई-राइज़ बिल्डिंग में आग लगने के बाद जैकलीन
बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने अपार्टमेंट की हाई-राइज़ बिल्डिंग में आग लगने की घटना के बाद अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने बताया है कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं लेजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी की ओपनिंग के लिए कोलंबो (श्रीलंका) में हूं...फिक्र करने के लिए सभी का शुक्रिया।" बिल्डिंग की 13वीं मंज़िल में बुधवार रात को आग लगी थी।