फर्ज़ी खबर: भारत के जीडीपी के $4 ट्रिलियन के पार जाने की रिपोर्ट्स पर कांग्रेस
भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के $4 ट्रिलियन के आंकड़े को पार करने की रिपोर्ट को कांग्रेस ने फर्ज़ी बताया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह पूरी तरह फर्ज़ी खबर थी जो अधिक उत्साह का वातावरण बनाने के लिए जारी की गई। बकौल रमेश, यह चाटुकारिता व सुर्खियों दोनों के प्रबंधन की निराशाजनक कोशिश थी।