'सुलभ इंटरनैशनल' के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का हुआ निधन
'सुलभ इंटरनैशनल' एनजीओ के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को 80-वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से एम्स (दिल्ली) में निधन हो गया। वैशाली (बिहार) में जन्मे पाठक को सार्वजनिक स्वास्थ्य, सामाजिक परिवर्तन और मानवाधिकारों में सुधार के लिए किए गए काम को लेकर दुनियाभर में जाना जाता है। पाठक ने 1970 में सुलभ स्वच्छता आंदोलन की शुरुआत की थी।