सुल्तानपुर पहुंच मां की चुनावी कमान संभालेंगे वरुण गांधी
पीलीभीत से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी इस लोकसभा चुनाव में गुरुवार को पहली बार सुल्तानपुर के चुनावी मैदान में नजर आएंगे। वरुण मां मेनका गांधी की सीट पर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मोर्चा संभालने आ रहे हैं। जातीय समीकरण के गणित में उलझी सुलतानपुर सीट का मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है।