सुशांत और दिशा सालियान की मौत के मामले में प्राथमिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं: देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एजेंसी प्राथमिक साक्ष्य जुटा रही हैं। उन्होंने कहा, "पहले सुनी हुई बातों के आधार पर सूचना उपलब्ध थी...कुछ लोगों ने कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं...हमने उनसे बात कर पुलिस को सबूत सौंपने को कहा है।"