सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का सीक्वल नहीं बनाऊंगा: मुकेश छाबड़ा

अभिनेता (दिवंगत) सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने बताया है कि वह इस फिल्म का सीक्वल नहीं बनाएंगे। मुकेश ने कहा, "मैं एक फिल्म बना रहा था जिसका नाम 'दिल बेचारा 2' रखना चाहता था लेकिन एहसास हुआ कि मुझे इस फिल्म को नहीं छूना चाहिए। यह टाइटल हमेशा सुशांत का होगा।"

Load More