सुशांत के जीजा ने रिया को थाने बुलाकर उस पर दबाव बनाने को कहा था: मुंबई पुलिस अफसर
मुंबई पुलिस के अधिकारी परमजीत सिंह दहिया ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओ.पी. सिंह ने फरवरी में उनसे रिया चक्रवर्ती को अनौपचारिक तरीके से थाने में बुलाकर उस पर दबाव बनाने को कहा था। बकौल दहिया, सिंह ने उन्हें कहा था कि सुशांत के परिवार को लगता है कि रिया अभिनेता को 'नियंत्रित' कर रही है।