सुशांत सिंह की फैमिली बेहद दर्द से गुज़र रही है, वे बहुत कुछ झेल रहे हैं: अंकिता लोखंडे
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू में कहा है कि दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली बेहद दर्द से गुज़र रही है और यह किसी के लिए आसान नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं आज भी सुशांत की फैमिली से जुड़ी हूं और वे लोग बहुत कुछ झेल रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे भरोसा है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।"