सुशांत सिंह की मौत के बाद मौनी रॉय ने मुझे अनफॉलो कर दिया था: फिल्ममेकर संदीप सिंह
फिल्ममेकर संदीप सिंह ने दावा किया है कि उनकी सबसे करीबी दोस्त व ऐक्ट्रेस मौनी रॉय ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर हुए विवाद के बाद उनसे बात करनी बंद कर दी थी। उन्होंने आगे कहा, "मौनी रॉय ने मुझे (इंस्टाग्राम पर) अनफॉलो कर दिया था और मेरे एक भी मेसेज का जवाब नहीं दिया था।"