सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड...' सिनेमाघरों में 12 मई को दोबारा होगी रिलीज़
दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' देशभर के सिनेमाघरों में 12 मई को हिंदी, तमिल व तेलुगू भाषाओं में दोबारा रिलीज़ होगी। डिज़्नी स्टार के हेड बिक्रम दुग्गल ने कहा, "फिल्म की दोबारा रिलीज़ का मकसद देशभर में एम.एस. धोनी के प्रशंसकों को क्रिकेट के सबसे जादुई पलों को दोबारा जीने का मौका देना है।"