सुशांत सिंह राजपूत के निधन से इतना प्रभावित हो गया था कि इंडस्ट्री छोड़ने वाला था: अमित साध
ऐक्टर अमित साध ने दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कहा है, "मैं उनके जाने (निधन) से इतना प्रभावित हो गया था कि मैं इंडस्ट्री छोड़ने वाला था।" साध ने कहा, "मैंने खुद को सीमित कर लिया था। मैंने कहा कि मुझे काम नहीं करना है।" फिल्म 'काय पो चे' में अमित और सुशांत साथ नज़र आए थे।