सुशांत से उपहार में मिले अंकिता लोखंडे के पालतू कुत्ते की हुई मौत; ऐक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पालतू कुत्ते 'स्कॉच' की मौत हो गई है। अंकिता ने 'स्कॉच' की मौत की खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है, "मम्मा आपको बहुत याद करेगी। आपकी आत्मा को शांति मिले स्कॉच।" गौरतलब है कि अंकिता को उनके पूर्व बॉयफ्रेंड व दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने यह कुत्ता उपहार में दिया था।

Load More