सुशील मोदी 51-52 वर्षों से हमारे मित्र थे, ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति दें: लालू यादव

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शोक जताया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानी विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र रहे सुशील मोदी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वह एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति दें।"

Load More