कंप्यूटर की तरह उनको एक-एक डेटा याद रहता था: सुशील मोदी को लेकर अश्विनी चौबे
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन के बाद उनके बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रोने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। चौबे ने कहा, "कभी सोच नहीं सकता था कि यह बुरा दिन मुझे देखना पड़ेगा।" उन्होंने कहा, "कंप्यूटर की तरह उनको एक-एक डेटा याद रहता था...उनको हर एक क्षेत्र का ज्ञान था।"