सुशील मोदी ने बिहार सीएम को पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने की दी चुनौती, आरजेडी ने दी प्रतिक्रिया
बीजेपी नेता सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वाराणसी (यूपी) में रैली करने की खबरों पर कहा है, "नीतीश एक 'फ्यूज़्ड बल्ब' हैं। हिम्मत है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ें।" इसपर आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा, "क्या प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के मालिक हैं? कोई गारंटी नहीं है कि वह (प्रधानमंत्री) अगला चुनाव जीतेंगे।"