सुष्मिता कभी नहीं देखतीं बैंक बैलेंस: 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर पूर्व बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने पूर्व गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर उनका बचाव किया है। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, "वह लव डिगर हैं...सुष्मिता किसी के प्यार में पड़ने से पहले बैंक बैलेंस देखने वाली...(दुनिया में) आखिरी इंसान होंगी।" बकौल भट्ट, "मैं कंगाल था...नहीं भूलूंगा कि...मुझे सबसे पहले यूएस सुष्मिता...ले गई थीं...मेरी यात्रा का खर्च उठाया था।"