सुष्मिता को 'आर्या 3' के लिए जयपुर आने के बाद आया था हार्ट अटैक: को-ऐक्टर विकास
वेब सीरीज़ 'आर्या' के ऐक्टर विकास कुमार ने बताया है कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन को सीरीज़ के तीसरे पार्ट की शूटिंग के लिए जयपुर आने के बाद हार्ट अटैक आया था। उन्होंने कहा, "हमें शुरू में पता नहीं चल पाया था। जब उन्होंने दुनिया को इस बारे में बताया तब पता चला।" बकौल विकास, बाद में शूटिंग रोक दी गई।