सुष्मिता ने ललित मोदी को 'डेट करने' को लेकर गोल्ड डिगर कहे जाने पर दिया जवाब, कहा- सिंगल हूं
ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी को 'डेट करने' को लेकर गोल्ड डिगर कहे जाने पर कहा है, "अपमान तब होता है जब आप उससे प्रभावित होते हैं। मैं प्रभावित नहीं होती।" उन्होंने 'ज़ूम एंटरटेनमेंट' से कहा, "कुछ चीज़ों से लोगों का लेना-देना नहीं होना चाहिए...आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं बिल्कुल सिंगल हूं।"