सुष्मिता, पूर्व पत्नी अदिति और मेरी ज़िंदगी से प्रेरित थी 'अनकही': विक्रम भट्ट
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने खुलासा किया है कि फिल्म 'अनकही', ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन, पूर्व पत्नी अदिति सिंह और उनकी ज़िंदगी से प्रेरित थी। विक्रम ने कहा, "फिल्म, सुष्मिता और अदिति के साथ मेरे रिश्ते से प्रेरित थी। फिल्म किसी घटना पर आधारित नहीं थी बल्कि भावनाएं कहानी के रूप में पेश की गई थीं।" फिल्म 2006 में रिलीज़ हुई थी।