सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल एकसाथ दिवाली पार्टी में पहुंचे, लगाई जा रहीं पैचअप की अटकलें
अभिनेत्री सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल एकसाथ एक दिवाली पार्टी में पहुंचे जिसका वीडियो वायरल हो गया है और उनके पैचअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वे एकदूसरे का हाथ पकड़कर पोज़ देते दिखे। गौरतलब है, 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था लेकिन वे दोस्त बने रहे।