सुसाइड करने वाले छात्र को जादवपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नग्न कर घुमाया गया था: पुलिस
कोलकाता पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, जादवपुर यूनिवर्सिटी के परिसर में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्र को मौत से कुछ मिनट पहले नग्न कर मेन हॉस्टल में घुमाया गया था। पुलिस ने कहा, "छात्र के साथ निश्चित तौर पर रैगिंग हुई थी...उससे जबरन कपड़े उतरवाए गए।" बकौल पुलिस, इस घटना में 12 छात्रों की 'सक्रिय भूमिका' थी।