सुहाना खान ने पिता शाहरुख के ऐक्टिंग जर्नल की तस्वीरें शेयर कीं, शाहरुख ने दी प्रतिक्रिया
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर पिता द्वारा तोहफे में दिए गए ऐक्टिंग जर्नल की तस्वीरें शेयर की हैं जिसके एक पेज पर लिखा है 'ऑन एक्टिंग'। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने लिखा, "ऐक्टिंग के बारे में मुझे जो नहीं पता उसे मैंने वहां रखा है, जिसे तुम सीखो और वापस सिखाओ लिटिल वन।"