सुहाना प्रतिभाशाली हैं, उन्हें दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में दिक्कत नहीं होगी: ज़ोया अख्तर

फिल्ममेकर ज़ोया अख्तर ने एक बातचीत के दौरान कहा है कि अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान काफी प्रतिभाशाली हैं। 'क्या सुहाना दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में सफल होंगी' के सवाल पर ज़ोया ने कहा कि सुहाना को ज़्यादा दिक्कत नहीं होगी। गौरतलब है कि ज़ोया की फिल्म 'द आर्चीज़' से सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

Load More