सूचीबद्ध होने के बाद ज़ोमैटो के शेयरों में आई सर्वाधिक एकदिनी तेज़ी
एनएसई पर मंगलवार को ज़ोमैटो के शेयरों में 14.72% की तेज़ी आई जो जुलाई-2021 में सूचीबद्ध होने के बाद सर्वाधिक एकदिनी तेज़ी है। मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान इसके शेयरों में 18% से अधिक की तेज़ी आई। ज़ोमैटो को चौथी तिमाही में ₹359.7 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ जबकि उसकी कमाई में सालाना आधार पर 75% की वृद्धि हुई।