सूरज पंचोली को बरी करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी दिवंगत ऐक्ट्रेस जिया खान की मां

जिया खान को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में उनके बॉयफ्रेंड-ऐक्टर सूरज पंचोली के बरी होने पर दिवंगत ऐक्ट्रेस की मां राबिया ने कहा कि वह इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी। उन्होंने कहा, "सवाल है कि मेरी बेटी की मौत कैसे हुई?...यह मामला अब भी लंबित है...मैंने हमेशा से कहा है कि यह हत्या का मामला है।"

Load More