सूरज पंचोली ने किया रिलेशनशिप में होने का खुलासा, कहा- गर्लफ्रेंड से जिया को लेकर बात नहीं की
अभिनेता सूरज पंचोली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप में होने को लेकर बातचीत की है। उन्होंने सिद्धार्थ कनन से कहा, "मुझे उस घटना (ऐक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस) के बाद भी प्यार हुआ...गर्लफ्रेंड से कभी मेरे अतीत के बारे में बातचीत नहीं की...हमें इसकी ज़रूरत नहीं।" बकौल सूरज, वह अब भी प्यार में विश्वास रखते हैं।