'सूरत डायमंड बोर्स' के कारण 1.5 लाख नई नौकरियां होंगी सृजित: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत (गुजरात) में दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स 'सूरत डायमंड बोर्स' का उद्घाटन करने के बाद कहा है कि यहां 1.5-लाख लोगों के लिए नई नौकरियां सृजित होंगी। उन्होंने कहा, "सूरत की डायमंड इंडस्ट्री ने पहले ही 8-लाख से अधिक लोगों को रोज़गार दिया है। सूरत में देश को बहुत कुछ देने का सामर्थ्य है।"