सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द, नहीं पेश कर पाए तीन प्रस्तावक
सूरत (गुजरात) लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया है। कुंभानी चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने तीन प्रस्तावकों को पेश नहीं कर पाए और तीनों प्रस्तावकों ने शिकायत की थी कि नामांकन फॉर्म पर किए गए उनके हस्ताक्षर फर्ज़ी हैं। गौरतलब है, सूरत में लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को मतदान होगा।