सूरत से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान को पक्षी से टकराने के बाद अहमदाबाद किया गया डायवर्ट
डीजीसीए ने बताया है कि रविवार को सूरत (गुजरात) से दिल्ली जा रहे एक इंडिगो विमान को पक्षी से टकराने के बाद अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। बकौल डीजीसीए, जांच में इंजन-2 के पंखों के ब्लेड क्षतिग्रस्त पाए गए। इससे पहले 25 फरवरी को कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान को मेडिकल इमरजेंसी के चलते भोपाल डायवर्ट किया गया था।