सूर्य की प्रखर किरणों ने किया राम लला का 'तिलक'

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में दोपहर 12 बजे राम लला का 'सूर्य तिलक' हुआ। किरणें पड़ते ही रामलला का ललाट जगमग हो उठा। नजारा अद्भुत था। वैदिक मंत्रों के पाठ और घंट-घड़ियाल की मधुर ध्वनि के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। 500 साल के इतिहास में पहली बार भगवान श्रीराम का अभिषेक सूर्य की किरणों से हुआ।

Load More