सूर्य ने उत्सर्जित की सबसे प्रबल फ्लेयर, तस्वीर आई सामने
सूर्य ने हाल में X.12 फ्लेयर उत्सर्जित की थी और नासा के सोलर डायनैमिक्स ऑब्ज़र्वेटरी ने इस इवेंट को कैद कर लिया। X श्रेणी का मतलब सबसे प्रबल फ्लेयर्स से है जबकि इसमें नंबर का मतलब इसकी शक्ति के बारे में 'अधिक जानकारी' से है। सोलर फ्लेयर रेडियो संचार और इलेक्ट्रिक पावर ग्रिड्स आदि के लिए खतरा बन सकती हैं।