सूर्यकुमार की पत्नी ने पोस्ट किया, 'लोगों से आपका बर्ताव हमेशा याद रखा जाएगा'; किया डिलीट
सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में क्रिप्टिक कोट शेयर किया जिसमें लिखा था, "आप लोगों से जैसा बर्ताव करेंगे...वह हमेशा याद रखा जाएगा।" हालांकि, बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। इससे पहले सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी में 'टूटे दिल' वाला इमोजी शेयर किया था। बकौल फैन्स, ये पोस्ट एमआई की कप्तानी में बदलाव को लेकर हैं।