सूर्यकुमार के टी20I शतक के बाद उन पर रोहित शर्मा का 10 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल
इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को सूर्यकुमार यादव के अपना पहला टी20I शतक जड़ने के बाद सूर्यकुमार पर रोहित शर्मा का 10 साल पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। 10 दिसंबर 2011 के उस ट्वीट में लिखा है, "चेन्नई में बीसीसीआई अवॉर्ड्स सम्पन्न हुए हैं...कुछ रोमांचक खिलाड़ी उभरकर आ रहे हैं...भविष्य में मुंबई से सूर्यकुमार यादव पर नज़र रहेगी।"