सूर्यकुमार के फॉर्म को 'अत्यंत चिंताजनक' बताने के बाद हंसने लगे रोहित, वीडियो हुआ वायरल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को तीसरे टी20I में सूर्यकुमार यादव के 8(6) रन बनाकर आउट होने को लेकर प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मज़ाक में कहा कि सूर्यकुमार का फॉर्म 'अत्यंत चिंताजनक' है। इसके बाद रोहित हंसने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। गौरतलब है कि सूर्यकुमार ने इस सीरीज़ में 119 रन बनाए।