सूर्यकुमार को उनकी पत्नी ने पहनाया भारतीय टीम का ब्लेज़र, मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो

टी20 विश्व कप 2022 से पहले बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को उनकी पत्नी देविशा ने भारतीय टीम का ब्लेज़र पहनाया जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मुंबई इंडियंस ने कैप्शन लिखा, "मोमेंट है, भाई! मोमेंट है! गुड लक, सूर्या।" वीडियो में फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' का यह डायलॉग है, "वैसे नहीं मिलता इंडिया का कोट...कमाना पड़ता है।"

Load More