सूर्यकुमार ने नंबर 4 पर रूमाल डाल दिया है: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी पारी के बाद कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20I में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया, "टॉप क्लास के पेसर्स हों या स्पिनर...टर्निंग पिच हो या सीमिंग पिच...सूर्या को कुछ भी परेशान नहीं कर सकता...उन्होंने (टीम के बल्लेबाज़ी क्रम में) नंबर 4 पर रूमाल डाल दिया है।"