सूर्यकुमार ने भारत के बाहर किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक टी20I स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने भारत के बाहर किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक टी20I स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने नॉटिंघम के टेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20I में 117(55) रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड के.एल. राहुल के नाम था जिन्होंने 27 अगस्त 2016 को लॉडरहिल (यूएसए) में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 110*(51) रन बनाए थे।