सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2022 के बाकी बचे हुए मैचों से हुए बाहर

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल 2022 के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। सूर्यकुमार ने इस सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैच खेले और 43.29 की औसत से 303-रन बनाए हैं।

Load More