सूर्यकुमार यादव के शून्य पर आउट होने पर विराट कोहली का रिऐक्शन हुआ वायरल
भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव के लगातार 2 वनडे मैच में गोल्डन डक (पहली गेंद में शून्य पर आउट होने) पर आउट होने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के रिऐक्शन का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में कोहली निराश होते हुए दिखे। सूर्यकुमार रविवार को विशाखापत्तनम में दूसरे वनडे में मिचल स्टार्क की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।