सूर्यकुमार यादव को तीसरे टी20I में चोट लगने पर कंधों के सहारे उठाकर ले जाया गया बाहर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को खेले गए तीसरे टी20I मैच में भारतीय कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव को चोट लग गई, जिसके बाद सपोर्ट स्टाफ उन्हें कंधों के सहारे उठाकर बाहर ले गया। दक्षिण अफ्रीका की पारी के तीसरे ओवर में सूर्यकुमार के टखने में चोट आई। सूर्यकुमार की गैर-मौजूदगी में रवींद्र जडेजा ने टीम की कमान संभाली।