सूर्यकुमार यादव ने 3 दिन के भीतर तोड़ा आईपीएल में अपने सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने 3 दिन के भीतर आईपीएल में अपने सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यकुमार ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103*(49) रन बनाए जो उनका सर्वाधिक आईपीएल स्कोर है। इससे पहले मंगलवार को सूर्यकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 83(35) रन बनाए थे जो उनका सर्वाधिक आईपीएल स्कोर था।