सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ शतक पूरा कर एमआई को दिलाई जीत
एमआई के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को मुंबई में एसआरएच के खिलाफ छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया और एमआई को 7 विकेट से जीत दिला दी। आईपीएल-2024 में एसआरएच की यह पांचवीं हार है जबकि एमआई की चौथी जीत है। एसआरएच ने 173/8 का स्कोर बनाया था और एमआई ने 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।